फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम में महिला कर्मी की नियुक्ति पर भड़के पार्षद, तालाबंदी की

नगर निगम में महिला कर्मी की नियुक्ति पर भड़के पार्षद, तालाबंदी की

Tue, 12 Feb 2019 09:34 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम में महिला कर्मी की नियुक्ति पर भड़के पार्षद, तालाबंदी की
political - फोटो : amarujala
कोटद्वार। पार्षदों ने नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में एक महिला कर्मी की नियुक्ति के विरोध में मंगलवार को नगर निगम में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर महिला कर्मी की नियुक्ति के संबंध में जानकारी देने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो पार्षद धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस दौरान करीब दो घंटे तक नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को पार्षद नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्य अनुभाग में एक महिला कर्मी की नियुक्ति के विरोध में कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर आयुक्त की तैनाती नहीं होने से नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी पर उतर आया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के स्वास्थ्य अनुभाग में महिला कर्मी की नियुक्ति के संबंध में बोर्ड की बैठक में भी सवाल उठाए गए थे, लेकिन अधिकारी उक्त महिला की नियुक्ति के संबंध में न तो कोई जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं और न ही नियुक्ति पत्र दिखाया जा रहा है। इस मौके पर महिला कर्मी की नियुक्ति के संबंध में पार्षदों की जानकारी उपलब्ध कराने और नगर निगम में नगर आयुक्त की तैनाती करने की मांग की गई। इस दौरान करीब दो घंटे तक नगर निगम कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद सोनिया नेगी, कविता मित्तल, पिंकी रावत, विपिन डोबरियाल, रोहिणी देवी, अनिल रावत, बीना नेगी, आशा देवी, विवेक शाह, सूरज कांति व अंजुम सबा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed