फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लालढांग मार्ग बनने से खुलेंगे विकास के द्वार: डा. हरक

लालढांग मार्ग बनने से खुलेंगे विकास के द्वार: डा. हरक

Sun, 16 Dec 2018 09:47 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
लालढांग मार्ग बनने से खुलेंगे विकास के द्वार: डा. हरक
किशनपुर (कोटद्वार)। कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग बनने से कोटद्वार से हरिद्वार की दूरी 30 किमी कम हो जाएगी। रविवार को वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तीन पुलों सहित इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के कार्य में करीब दस करोड़ रुपये की लागत आएगी। तीनों पुलों के साथ यह मार्ग आठ महीनों में तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

भाबर के चिलरखाल में आयोजित समारोह में वन मंत्री ने 995.7 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन लालढांग मार्ग का विधिवत पूजा अर्चना के साथ शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पिछले साठ वर्षों से गढ़वाल-कुमाऊं की लाइफ लाइन चिलरखाल-लालढांग मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। यह सड़क उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ है। इसके निर्माण से क्षेत्र में विकास के द्वार खुलेंगे। पहले चरण में लालढांग से तीन किमी सड़क का डामरीकरण और कटपुलिया पर 25 मीटर पुल का निर्माण लगभग पूरा होने वाला है। सिगड्डी स्रोत और मेहली स्रोत पर भी पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। वन मंत्री सोमवार को पर्यटन मंत्री के साथ कण्वाश्रम में पर्यटन विकास योजना का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed