फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   गोखले मार्ग और गंगादत जोशी मार्ग पर सड़क पर सजती हैं दुकानें

गोखले मार्ग और गंगादत जोशी मार्ग पर सड़क पर सजती हैं दुकानें

Sat, 03 Nov 2018 10:57 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
गोखले मार्ग और गंगादत जोशी मार्ग पर सड़क पर सजती हैं दुकानें
कोटद्वार। नव सृजित नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नंबर-13 में समस्याओं का अंबार है। यहां गोखले मार्ग और गंगादत्त जोशी मार्ग पर अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। पूर्व में भी नगर पालिका का हिस्सा रहे इस क्षेत्र के लोग वर्षों से समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। लोग जनप्रतिनधियों से खफा हैं।
विज्ञापन

नव सृजित वार्ड नंबर 13 में गोखले मार्ग, मीट मार्केट, सिनेमा रोड, दक्षिणी आमपड़ाव, आढ़त बाजार, गैरेज क्षेत्र, सुमन मार्ग, क्रिश्चियन कालोनी, मालवीय उद्यान व गोखले मार्ग आदि स्थानों को मिलाया गया है। 2274 मतदाताओं वाले इस वार्ड की आबादी करीब 3500 है। यहां पार्षद पद के लिए भाजपा, कांग्रेस व लोजपा सहित छह प्रत्याशी मैदान में हैं। वार्ड के अंतर्गत गोखले मार्ग और गंगा दत्त जोशी मार्ग दो मुख्य बाजार हैं। यहां सड़कों पर सजी सब्जी से लेकर कपड़ों की दुकानों के चलते आम आदमी का सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। आम पड़ाव क्षेत्र की मुख्य सड़क बदहाल है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी नीरज अग्रवाल, अशोक शर्मा, मोहन लाल प्रजापति व महेश चंद्र अग्रवाल ने पूर्व जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर वार्ड की समस्या का समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि पिछले चार साल से आम पड़ाव की सड़कें बदहाल हैं। गोखले मार्ग और गंगा दत्त जोशी मार्ग पर अतिक्रमण से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होेंने कहा कि लोगों की समस्या को समझने और उसके समाधान करने का जज्बा रखने वाले प्रत्याशी को ही वे इस बार वोट देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं पार्षद प्रत्याशी
उर्वशी-भाजपा
शहनवाज-कांग्रेस
शबनम-लोजपा
अनीता मल्होत्रा-निर्दलीय
मीनू खान-निर्दलीय
लता-निर्दलीय

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed