फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मानसून की पहली बरसात ने खोली नहरों की सफाई की पोल

मानसून की पहली बरसात ने खोली नहरों की सफाई की पोल

Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
मानसून की पहली बरसात ने खोली नहरों की सफाई की पोल
कोटद्वार। मानसून की पहली बरसात ने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। सनेह क्षेत्र में सिंचाई नहरों की सफाई नहीं होने के कारण रविवार रात को नहर का पानी ओवर फ्लो होकर लोगों के घरों में जा घुसा।
विज्ञापन

रविवार रात को क्षेत्र में हुई बारिश के चलते सनेह क्षेत्र के रतनपुर और रामपुर में कई घरों में नहर का पानी घुस गया। लोगों ने मिट्टी और कपड़ों की बाड़ बनाकर किसी प्रकार पानी को खेतों की ओर किया। वहीं सोमवार दिनभर नहर का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क और लोगों के घरों की ओर बहता रहा, लेकिन संबंधित अधिकारी शिकायत के बाद भी नहर को खोलने के लिए नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

समाजसेवी मोहन सिंह रावत, सतीश नेेगी, राजेश्वरी देवी, देवकी रावत ने कहा कि पिछले साल अगस्त में आई आपदा में सिंचाई नहरों में पानी भर गया था। तब से विभाग से नहरों की सफाई की गुहार लगा रहे हैं। कोटद्वार विधायक और वन मंत्री ने सिंचाई विभाग को करीब छह माह पूर्व सिंचाई नहरों की मरम्मत और मलबे की सफाई के निर्देश दिए थे। उधर, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पिंटू कुमार ने बताया कि उन्हेें सनेह क्षेत्र में नहर का पानी घरों में घुसने की जानकारी नहीं है। सिंचाई नहरों की सफाई कर शीघ्र समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed