{"_id":"5b3a5f504f1c1b68578b4568","slug":"171530552144-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली होते हुए बिहार पहुंची भाबर से लापता हुई किशोरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली होते हुए बिहार पहुंची भाबर से लापता हुई किशोरियां
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध हालात में लापता हुई दोनों किशोरियां जल्द ही सकुशल घर लौट आएंगी। कोटद्वार पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई है। दोनों किशोरियां कोटद्वार से दिल्ली होते हुए बिहार पहुंच गई थीं। दिल्ली रेलवे स्टेशन से की गई एक फोन काल से कोटद्वार पुलिस ने किशोरियों की लोकशन पता कर ली। अगले दो-तीन दिन में दोनों किशोरियों को लेकर पुलिस कोटद्वार पहुंचकर मामले का खुलासा करेगी।
गत 21 जून की शाम भाबर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां घर से लापता हो गई थीं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर उन्हें तलाश ही रही थी कि सोशल मीडिया पर उनके साथ अनहोनी की खबरों से पुलिस परेशान हो गई। चौकी इंचार्ज विवेक राठी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल से लेकर एएसपी डा. हरीश वर्मा तक पूरी पुलिस फोर्स ने उनकी बरामदगी के लिए अभियान चलाया। सघन जांच में यह बात सामने आई कि लापता में से एक किशोरी ने दिल्ली रेलवे स्टेशन से किसी के मोबाइल से सहेली के यहां फोन किया था। फोन पर बात तो नहीं हुई, लेकिन पुलिस के हाथ दिल्ली का वह नंबर लग गया, जिससे काल हुई थी। पुलिस ने उससे बात कर उसे गुमशुदा किशोरियों के फोटो भेजे तो इसकी तस्दीक हो गई। चौकी इंचार्ज विवेक राठी की अगुुवाई में बिहार पहुंची टीम जल्द ही उन्हें लेकर कोटद्वार पहुंचने वाली है। दोनों किशोरियां सकुशल हैं। बेटियों की सकुशलता की खबर से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है।