फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़की महिला कांग्रेस, प्रदर्शन

बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़की महिला कांग्रेस, प्रदर्शन

Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
बेस अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर भड़की महिला कांग्रेस, प्रदर्शन
कोटद्वार। बेस अस्पताल में डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ की कमी समेत तमाम अव्यवस्थाओं के खिलाफ सोमवार को महिला कांग्रेस ने कोटद्वार में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, अस्पताल बदहाल हो गया है। कोटद्वार का अस्पताल रेफरल सेंटर बन गया है। कोटद्वार में लोगों को समुचित उपचार तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान से लेकर बेस अस्पताल तक जुलूस निकाला। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि कोटद्वार में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। बेस चिकित्सालय मात्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। डाक्टरों के अभाव में मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल के लिए पर्याप्त बजट न मिलने से दवाइयों का टोटा बना है। लोग बाहर की महंगी दवाइयां खरीद रहे हैं। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 27 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी। कई महत्वपूर्ण मशीनें डिजिटल एक्सरे, लिथोट्रिप्सी मशीन, सीटी स्कैन व एमआरआई मशीनें अस्पताल को मिली हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद सरकार को भेजे ज्ञापन में बेस चिकित्सालय में सभी विभागों में विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति, नर्सिंग एवं तकनीशियनों की नियुक्ति, कॉर्डियोलॉजी एवं आईसीयू के तहत वर्न विभाग बनाना, डायलिसिस की व्यवस्था व दवाइयों के लिए पर्याप्त बजट देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में अंजू पुंडीर, विनीता भारती, रीना रावत, देवेश्वरी झिंकवाण, सुधा असवाल, जमुना देवी, मंजू देवी, कविता बिष्ट, कांति चौहान, किरन देवी, संपत्ति देवी, मंजू कुकरेती, रामेश्वरी देवी, सुमित्रा नेगी, हीरा चौहान, जानकी बुड़ाकोटी, लता शाह, विद्या देवी, सरस्वती देवी, गायत्री देवी, मनोज रावत, सुभाष रावत, पूरण सिंह रावत, अतुल डोबरियाल, अरुण बिष्ट, तेजपाल सिंह पटवाल, गबर सिंह रावत, राजे सिंह आर्य व लक्ष्मण सिंह रावत आदि मौजूद थे।

फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed