फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम..

सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम..

Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम..
कोटद्वार। सामाजिक संस्था वाल ऑफ काइंडनेस की ओर से वैश्विक तापमान को लेकर रैली और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्कूली बच्चों ने शहर के मुख्य मार्गों पर पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली और गोष्ठी के माध्यम से लोगों ने पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

रविवार को वाल ऑफ काइंडनेस के संस्थापक मनोज नेगी के नेतृत्व में आयोजित वैश्विक तापमान पर कार्यक्रम के तहत आईएचएमएस, बालभारती पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यामंदिर जानकीनगर, आर्यकन्या इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज कलालघाटी, जीआईसी के बच्चे नजीबाबाद रोड पर एकत्र हुए। पर्यावरण जागरूकता रैली को आईएचएमएस के प्रधानाचार्य विमल कुमार और बाल भारती के प्रधानाचार्य गिरिराज सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने सांसें हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाएं हम..., जैसे स्लोगन से बच्चों ने लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

मालवीय उद्यान में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता पाणी राखो आंदोलन के प्रणेता सच्चिदानंद भारती ने कहा कि उत्तराखंड को यहां बहती नदियों के कारण देवभूमि कहा जाता है, लेकिन पर्यावरण में बदलाव के चलते नदियां अब सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने लोगों से नदियों को बचाने के लिए जलसंरक्षण करने की अपील की। मैती आंदोलन के जनक कल्याण सिंह रावत ने पर्यावरण को हो रहे नुकसान के लिए मानव को कसूरवार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एनएसएस के मंडल समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, डा. मंजू कपरवाण, रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत, वाल ऑफ काइंडनेस के सदस्य अंकुर अग्रवाल, पीयूष सुंद्रियाल, नीरज ढौंडियाल, प्रवीन थापा, परमजीत अमन, कुंवर खन्ना व सलोनी कुलाश्री आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed