{"_id":"5aa16cac4f1c1b92778b4587","slug":"171520528556-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर में मिठाई की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशनपुर में मिठाई की दुकान में लगी आग
Updated Thu, 08 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के किशनपुर स्थित एक मिठाई की दुकान में लगी आग ग्रामीणों की सजक्ता से टल गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और घटना स्थल का जायजा लिया।
बुधवार देर शाम किशनपुर बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान के रसोई घर में मिष्ठान बनाते समय गैस लीक होने के कारण गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से दुकान में हड़कंप मच गया और दुकान के कर्मचारी दुकान से बाहर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते रसोईघर से आग की लपटें बाहर आने लगी। इसी बीच पड़ोस की हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाला आलम सिंह अपने साथियों के साथ रसोईघर में घुसा और उसने बड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर पर लगी आग को रेत डालकर बुझा दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने अग्निशमन वाहन को सूचना दी। कर्मचारियों ने घटना स्थल पर पहुंच जायजा लिया।