फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलें जरा संभलकर, टूटे पुस्ते, गड्ढों का है खतरा

राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलें जरा संभलकर, टूटे पुस्ते, गड्ढों का है खतरा

Tue, 20 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलें जरा संभलकर, टूटे पुस्ते, गड्ढों का है खतरा
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-534 नजीबाबाद-बुआखाल विभाग की लापरवाही के चलते मार्ग इन दिनों बदहाल है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कोटद्वार से दुगड्डा के बीच 25 किमी इस मार्ग पर अगस्त-2017 में क्षेत्र में हुई भीषण बारिश के बाद से सड़क बदहाल है। मार्ग पर कई जगह पुस्ते टूटे हुए हैं, जिसके कारण संकरी सड़क पर वाहनों के खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है। विभाग ने पुस्ते का निर्माण तो कराया नहीं सड़क किनारे पत्थरों पर चूना लगाकर चलता बना। इससे मार्ग पर कई जगह डामर उखड़ा हुआ है तो कई जगह गड्ढे पड़े हुए हैं। इसके कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों के लिए सफर परेशानी भरा साबित हो रहा है।
राहगीर जगमोहन सिंह नेगी, अविकल शर्मा, कपिल रतूड़ी व श्वेता सिंह ने एनएच विभाग पर लोगों के जीवन को संकट में डालने का आरोप लगाया। सड़क की बदहाली के चलते 25 किमी सफर तय करने के लिए पौन घंटे का समय लग रहा है। साथ ही सड़क जगह-जगह टूटने से खाई में गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के सहायक अभियंता रमेश असवाल ने बताया कि पुस्तों के निर्माण के लिए विभाग के पास बजट का अभाव चल रहा है। मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed