{"_id":"5a18510f4f1c1b71548bf169","slug":"171511543055-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार के हर चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे की नजर
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। यूपी बार्डर से सटे गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार के हर चौराहे पर पुलिस तीसरी आंख से नजर रखेगी। कोतवाली पुलिस को बीईएल की ओर से उच्च क्षमता के दस वायरलेस सीसीटीवी कैमरे मिले हैं। शुक्रवार को इन कैमरों का ट्रायल करने के बाद शुभारंभ कर दिया गया है। शहर के मुख्य चौराहों और सड़कों पर पुलिस कोतवाली से ही नजर रखेगी। कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों का कंट्रोल रूम बनाया गया है।
शुक्रवार को एसएसपी जगतराम जोशी, एएसपी डा. हरीश वर्मा और सीओ जेआर जोशी ने बीईएल के अधिकारियों की मौजूदगी में सीसीटीवी कैमरों का शुभारंभ किया। कहा कि कोटद्वार पुलिस को अपराधियों और ट्रैफिक जाम करने वालों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। बीईएल के कारपोरेट सामाजिक दायित्व कमेटी के सचिव सुनील श्रीवास्तव और प्रबंधक एचआर बीके श्रीवास्तव ने बताया कि बीईएल ने सीएसआर कार्यक्रम के तहत कोटद्वार शहर के हित में पुलिस को दस उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे प्रदान किए हैं, जिसकी लागत करीब साढ़े पांच लाख रुपये से अधिक है। कैमरे दिन रात संचालित किए जाएंगे। सीओ ने बताया कि झंडाचौक पर चार, कौड़िया चेक पोस्ट, बालासौड़, देवीमंदिर, नजीबाबाद चौराहा, सरकारी अस्पताल और तहसील तिराहे को भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा रहा है।
इस मौके पर कोतवाल यूएस जिमिवाल, एसएसआई मो. यूनूस, राकेंद्र कठैत, चौकी बाजार प्रभारी प्रदीप नेगी, विवेक राठी समेत कई थानों और चौकियों के प्रभारी मौजूद थे।