{"_id":"59b174084f1c1bf37f8b4c1a","slug":"171504801800-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार की समस्याओं पर भड़का पूर्व सैनिक परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार की समस्याओं पर भड़का पूर्व सैनिक परिषद
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:00 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार की समस्याओं पर भड़के पूर्व सैनिक
केंद्रीय विद्यालय के लिए नदी किनारे भूमि चयन पर जताया एतराज
सरकार से की चुनाव के दौरान जनता से किए गए वायदों को पूरा करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद की कोटद्वार इकाई चुनाव के समय जनता से किए गए वायदों पर अमल न होने से खफा है। यहां हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने सरकार को जनता से किए गए वायदों की याद दिलाते हुए उन्हें धरातल पर उतारने की मांग की है।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद की बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जीके बड़थ्वाल ने की। इस मौके पर कोषाध्यक्ष बलवान सिंह रावत ने कहा कि कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खुलवाने के लिए फ्लशडोर फैक्ट्री की भूमि चयनित की गई थी। अब एक बार फिर काशीरामपुर तल्ला में खोह नदी के किनारे भूमि चयन की बात कर पूर्व सैनिकों को गुमराह किया जा रहा है। कहा कि चुनाव के समय कोटद्वार की जनता से किए गए वायदों को भी भुला दिया गया है। कोटद्वार को अलग जिला बनाने, मेडिकल कालेज, कंडी रोड का निर्माण और कण्वाश्रम को पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर चुप्पी साध दी गई है। बैठक में गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, अनूप सिंह बिष्ट, महानंद ध्यानी, तेजपाल सिंह बिष्ट, अनुसूया सेमवाल, प्रदीप बलूनी, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, डबल सिंह रावत, जीपी बहुखंडी, दलवीर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद व संजीव कुमार द्विवेदी आदि मौजूद थे।