{"_id":"5cbb5321bdec221431498734","slug":"161555780385-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को जशोधरपुर से अन्यत्र शिफ्ट करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को जशोधरपुर से अन्यत्र शिफ्ट करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अखिल भारतीय किसान सभा समेत अन्य कई संगठनों ने भाबर के जशोधरपुर औद्योगिक क्षेत्र से जहरीला प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग राज्य सरकार से की है। कहा कि जशोधरपुर के स्टील प्लांट जहरीला धुआं उगल रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों का जीना दूभर हो गया है। दिन ढलते ही स्थिति खतरनाक हो जाती है, जिससे लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। संगठनों ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष जगदीश सिंह रावत, संरक्षक ज्ञान सिंह नेगी, जिला सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम डबराल, कण्वघाटी विकास संघर्ष समिति के संयोजक भीम सिंह नेगी, विकास कुमार और अनिल मेहरा ने सरकार से भाबर की खेती-किसानी बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में इन संगठनों ने भाबर की खेती को वन्यजीवों से बचाने, उद्योगों की स्थापना भाबर की उपजाऊ जमीन के बजाय पहाड़ की बंजर भूमि पर करने, कोटद्वार भाबर के बरसाती नदी नालों को अतिक्रमणमुक्त कर इनका बहाव खुला रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भाबर के जशोधरपुर स्थित प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने की जरूरत है। फैक्ट्रियों के इर्द-गिर्द के काश्तकार काले और जहरीले धुएं के कारण खेतीबाड़ी छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।