फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   विश्व गौरेया दिवस पर पक्षी प्रेमी शिक्षक दिनेश कुकरेती को किया सम्मानित

विश्व गौरेया दिवस पर पक्षी प्रेमी शिक्षक दिनेश कुकरेती को किया सम्मानित

Wed, 20 Mar 2019 08:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
विश्व गौरेया दिवस पर पक्षी प्रेमी शिक्षक दिनेश कुकरेती को किया सम्मानित
किशनपुर (कोटद्वार)। आश सामाजिक संस्था की ओर से सातवां विश्व गौरेया दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पक्षी प्रेमी शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती को गौरेया संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर शिक्षक दिनेश कुकरेती ने स्वनिर्मित 500 नेस्ट बॉक्स वितरित भी किए।
विज्ञापन

मवाकोट स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर हेमलता नेगी, विशिष्ट अतिथि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुरली सिंह रावत, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, पार्षद गीता नेगी, रेणुका गुसाईं ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि मेयर हेमलता नेेगी ने गत 22 वर्षों से शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती द्वारा गौरेया के संरक्षण और बचाव के लिए किए जा रहे निजी प्रयासों की सराहना की। शिक्षक दिनेश चंद्र कुकरेती ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण के कारण तापमान में हो रही वृद्धि के चलते पक्षियों की कई प्रजातियां विलुप्त होने की कगार पर है। कार्यक्रम में संस्था की ओर से दिनेश चंद्र कुकरेती को शॉल और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष गोपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गिरिराज सिंह रावत, शोभा रावत, ऐश्वर्य राजगौरव नौटियाल, अमित सजवाण, राधे सिंह आर्य, शांति थापा, आनंद स्वरूप ध्यानी, पार्षद दीपक लखेड़ा, कमल नेगी, सौरव नौडियाल, मनोज पांथरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन धनपाल सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed