{"_id":"5c8a85ecbdec2213ea53828d","slug":"161552582124-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने की भदालीखाल में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने की भदालीखाल में हुई दुर्घटना की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर 25 फरवरी को भदालीखाल के समीप हुए बुलेरो वाहन की दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है। दुघर्टना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वाहन में चालक समेत आठ लोग सवार थे। जिलाधिकारी के गत 28 फरवरी को दुघर्टना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे।
गत 25 फरवरी को सुबह साढ़े चार बजे नजीबाबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदालीखाल के समीप एक बुलेरो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। दुर्घटना में माहेश्वरी देवी पत्नी आनंद सिंह, विनोद सिंह रावत पुत्र रतन सिंह रावत, ग्राम प्रधान अरविंद सिंह रावत पुत्र मान सिंह सभी निवासी ग्राम चोरखिंडा तल्ला ब्लॉक बीरोंखाल की मौत हो गई थी। आनंद सिंह रावत पुत्र चंदन सिंह रावत, वाहन स्वामी दिनेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत, नरेश सिंह रावत पुत्र आनंद सिंह रावत, यशवंत सिंह रावत पुत्र ज्ञान सिंह रावत सभी निवासी ग्राम चोरखिंडा तल्ला ब्लॉक बीरोंखाल और चालक सूरज सिंह गुसाईं पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रिखाड़ गांव ब्लॉक बीरोंखाल घायल हुए थे।
उपजिलाधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को जो भी अभिलेखीय साक्ष्य या मौखिक साक्ष्य प्रस्तुत करना हो, तो वह सात दिन के भीतर किसी भी कार्यदिवस में प्रात: दस 10 बजे से सांय पांच बजे तक तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं।