{"_id":"5c6adff4bdec22739c3fedf7","slug":"161550508020-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती को बढ़ावा देने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने तहसील में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेती को बढ़ावा देने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों ने तहसील में दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिकों ने पर्वतीय क्षेत्र में खेती को बढ़ावा देने और काश्तकारों की खेती को जंगली जानवरों से बचाने के लिए सोमवार को तहसील में धरना दिया। इस मौके पर प्रदेश के कृषि मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग पर कार्रवाई करने करने की मांग की गई।
पूर्व सैनिक सेवा परिषद से जुड़े पूर्व सैनिक सोमवार को तहसील पहुंचे, यहां उन्होंने मांग को लेकर धरना दिया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी के माध्यम से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा कि जंगली जानवरों के आतंक के चलते काश्तकार खेती से लगातार विमुख होते जा रहे हैं, जिससे खाद्यान्न के साथ ही साग सब्जियों के लिए भी सूबे की जनता को यूपी के काश्तकारों पर निर्भर रहना पड़ता है। कहा कि यूपी के काश्तकारों द्वारा पैदावार बढ़ाने के लिए रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में कैंसर के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सुभाष कुकरेती, अनूप बिष्ट, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह रावत, सुरेश रावत शामिल रहे।
.