{"_id":"5be07409bdec2269602c55f8","slug":"161541436425-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिभंग के चालान पर भड़के सभासद प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिभंग के चालान पर भड़के सभासद प्रत्याशी
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्थानीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत पुलिस की ओर से के सीआरपीसी की धारा 107/16 तहत ताबड़तोड़ चालान करने से कोटद्वार और दुगड्डा स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ रहे सभासद भड़के हुए हैं। उन्होंने इसे पुलिस की मनमानी और कानून का दुरुपयोग बताया। कहा कि जिन लोगों के चालान काटे गए हैं, उनका किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं है। केवल प्रत्याशी बनने से ही उनके चालान काट दिए गए हैं। सभासदों ने सोमवार को एसडीएम कमलेश मेहता से मिलकर मामलों पर नाराजगी प्रकट की है।
नगर निगम के एक वार्ड से प्रत्याशी बने प्रवेश रावत की अगुवाई में कोटद्वार और दुगड्डा के कई लोग सोमवार को तहसील पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। कहा कि सोमवार सुबह जैसे ही उन्हें पुलिस की ओर से शांतिभंग के चालान मिले, सभी हैरान रह गए। दुगड्डा के राजीव कुमार का कहना है कि वह किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं। कहा कि वह व्यापारी हैं। उनके खिलाफ आज तक कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन पुलिस की ओर से सीआरपीसी की धारा 107/16 तहत चालान करने से उनकी छवि खराब हुई है। कहा कि बिना जांच किए एकतरफा चालान काटना पुलिस की कार्यशैली बनता जा रहा है। मामले में पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव के संज्ञान में लाया जाएगा। एसडीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में जगमोहन सिंह रावत, रविंद्र बिष्ट, कमला शाह, नीलम रावत, दीपक पांडे, अंजू पुंडीर, राहुल जैन, बसंती देवी, मंजू रावत और अर्चना शामिल थे।