फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जस्टिस वीके बिष्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर

जस्टिस वीके बिष्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर

Sat, 13 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
जस्टिस वीके बिष्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर
कोटद्वार। उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस वीके बिष्ट के सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बनने पर उनके परिजनों, परिचितों और पौड़ी जिले के अधिवक्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन

पौड़ी जिला मुख्यालय के पास स्थित सीकू गांव के मूल निवासी जस्टिस वीके बिष्ट की प्रारंभिक शिक्षा कांसखेत में हुई। उनके पिता दरबान सिंह बिष्ट लंबे समय तक कांसखेत इंटर कालेज में प्राचार्य के पद पर रहे। छह भाई बहनों में पांचवें नंबर और भाइयों में सबसे छोटे जस्टिस वीके बिष्ट पौड़ी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद उच्च शिक्षा के लिए इलाहाबाद चले गए। वहां इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर करने के बाद उन्होंने एलएलबी किया। वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय, हायर सेकेंडरी एजुकेशन, रेलवे, वन निगम समेत कई संस्थानों के अधिवक्ता और विधिक सलाहकार रहे। वर्ष 2000 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वह नैनीताल हाईकोर्ट आ गए। नवंबर, 2008 में वह उत्तराखंड हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए। यहां भी उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी। यहां वह समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन

जस्टिस वीके बिष्ट के बहनोई ले. कमांडर बीएस रावत (सेनि.) बताते हैं कि वह बेहद शांत और मिलनसार स्वभाव के हैं। पहाड़ और अपनी माटी से उन्हें बेहद लगाव है। उनके सिक्किम का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होना गढ़वाल ही नहीं, पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन सिंह पंवार, पूर्व अध्यक्ष अजय पंत, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, धनीष पोखरियाल, पंकज भट्ट, चंद्रमोहन बड़थ्वाल समेत सभी अधिवक्ताओं ने जस्टिस बिष्ट के चीफ जस्टिस बनने पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed