फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   दूध का एसएनएफ बढ़ाने पर भड़की दुग्ध उत्पादक समितियां

दूध का एसएनएफ बढ़ाने पर भड़की दुग्ध उत्पादक समितियां

Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
दूध का एसएनएफ बढ़ाने पर भड़की दुग्ध उत्पादक समितियां
कोटद्वार। सहकारी दुग्ध संघ हरिद्वार के अधीन कार्य कर रहे दुग्ध अवशीतन केंद्र कोटद्वार से जुड़ी भाबर क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक समितियों ने दूध का एसएनएफ (सोलिड नॉट फैड) का मानक स्तर 8:10 करने के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि समितियों को पिछले तीन महीने से दुग्ध उत्पादन का मूल्य नहीं मिला है। ऐसे में दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ हरिद्वार की ओर से समितियों के दूध का एसएनएफ मानक बढ़ाने का निर्णय न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को भाबर क्षेत्र की दुग्ध उत्पादक समिति शिवराजपुर, नयाबाद, उदयरामपुर और नंदपुर के सदस्यों ने अवशीतन केंद्र के प्रभारी केपी सिंह से वार्ता कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। शिवराजपुर समिति की अध्यक्ष सतेश्वरी कैंथोला ने कहा कि वर्तमान में भाबर क्षेत्र की समितियों के दुग्ध का एसएनएफ मानक 7.5 से 8 तक ही हो पाता है। ऐसे में हरिद्वार के दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ की ओर से मौखिक रूप में समितियों के दूध का एसएनएफ मानक 8.10 करने का निर्णय लिया है। निर्णय में कहा गया है कि जिन समितियों के दूध का एसएनएफ का मानक 8:10 से कम होगा, उनका दूध नहीं लिया जाएगा। समितियों के सदस्यों ने कहा कि पिछले तीन महीने से कोटद्वार के दुग्ध अवशीतन केंद्र से समितियों को दूध का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने जल्द ही समितियों को दूध उत्पादन का मूल्य देने और दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति हरिद्वार की तर्ज पर दूध के मूल्य में दो रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग की है।
विज्ञापन

इस दौरान समिति की सचिव सावित्री देवी, भुवनेश्वरी, सरोजनी देवी, सुमन देवी व राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed