{"_id":"5abbcd464f1c1bee298b45de","slug":"161522257222-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलोगी वैन हादसा: चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलोगी वैन हादसा: चारों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/लैंसडौन। द्वारीखाल के सिलोगी वैन हादसे में मारे गए चार लोगों का बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैण में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं। सड़क हादसे के बाद से द्वारीखाल के मल्ला ढांगू के बन्नी गांव में लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। चारों मृतकों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हादसे में घायल छह माह की बच्ची और एक व्यक्ति को चैलूसैण अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि एक का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो गंभीर घायल महिलाओं को कोटद्वार से देहरादून इंद्रेश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बुधवार को एसडीएम लैंसडौन कमलेश मेहता और संभागीय परिवहन निरीक्षक प्रदीप रौथाण ने घटनास्थल का मुआयना कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है।
बुधवार को चारों मृृतकों का पोस्टमार्टम जिलाधिकारी के आदेश पर चैलूसैंण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। कोटद्वार से आई डाक्टरों की टीम ने मृतक ममता देवी, वाहन चालक अंकित नेगी उर्फ हुकुम सिंह, चार साल की खुशी और सांगुली देवी का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। एसडीएम लैंसडौन कमलेश मेहता ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है।
वैन हादसे में घायल पांच लोगों में से दो गंभीर घायल सुभद्रा देवी और कु. शिवानी को कोटद्वार से देहरादून हायर सेंटर महंत इंद्रेश अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायलों के उपचार के लिए बीपीएल प्रमाणपत्र भी अस्पताल को भेजे जा रहे हैं। दो घायलों छह माह की बच्ची कु. नैना पुत्री धनवीर और मोहनलाल को चैलूसैण अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।