फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन में मदद करेगा गढ़वाल सेफ्टी क्लब

सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन में मदद करेगा गढ़वाल सेफ्टी क्लब

Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन में मदद करेगा गढ़वाल सेफ्टी क्लब
कोटद्वार। सेवानिवृत्त डीआईजी बलराम सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई गढ़वाल सेफ्टी क्लब की बैठक में सड़क सुरक्षा और यातायात के नियमों की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इस कार्य में क्लब पुलिस और प्रशासन को सहयोग देगा। जल्द ही पुलिस-प्रशासन के सहयोग से जनता को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए नुक्कड़ नाटक, सभाएं की जाएंगी।
विज्ञापन

हिंदू पंचायती धर्मशाला में हुई बैठक में रिटायर्ड डीआईजी बलराम सिंह नेगी ने कहा कि कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक बड़ा संवेदनशील सवाल बन गया है। सार्वजनिक स्थलों, तिराहों, चौराहों पर जनता को यातायात नियमों के संबंध में जानकारी और उनके पालन के लिए प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से सभाएं आयोजित की जाएंगी। आगामी जुलाई माह में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के बाद कोटद्वार-भाबर के विद्यालयों में सड़क सुरक्षा, यातायात नियम संबंधी कार्यशालाएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कोटद्वार-भाबर के गांवों में सड़क-सुरक्षा और नागरिक अधिकारों के संबंध में जानकारी के लिए जनसंपर्क और सभाएं आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर कोषाध्यक्ष वरुण कुमार भदोला, सदस्य डा. बीबीएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed