फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   चौबट्टाखाल विस. की पांच सड़कों के लिए 96 लाख रुपये स्वीकृत

चौबट्टाखाल विस. की पांच सड़कों के लिए 96 लाख रुपये स्वीकृत

Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चौबट्टाखाल विस. की पांच सड़कों के लिए 96 लाख  रुपये स्वीकृत
सतपुली। अब चौबट्टाखाल विधानसभा की जनता को सड़कों पर हिचकोले नही खाने पड़ेंगे। क्षेत्रीय विधायक और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की ओर से दो नई सड़कों और तीन सड़कों के डामरीकरण के लिए करीब 96 लाख रुपये स्वीकृति का शासनादेश जारी कराया गया है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी ने बताया कि विधानसभा चौबट्टाखाल में राज्य योजना से प्रथम चरण के अंतर्गत मोरोबैंड-धोबीघाट 05 किमी मोटर मार्ग निर्माण के लिए 32.35 लाख रुपये, खाल्यूडांडा-खेड़ागांव मोटर मार्ग के थापला नौला से मालकोट मंझी तक 06 किमी के लिए 27.71 लाख जारी किए गए हैं। वहीं बदहाल जूनीसेरा-वासई मोटर मार्ग का सुधारीकरण और डामरीकरण 02 किमी के लिए 8 लाख, फरसाड़ी-गढ़कोट-छाछरी मोटर मार्ग पर छाछरी से गुडियल-खिलमला-सत्यनगर मल्ला तक 02 किमी के लिए 7 लाख और बांघाट-सीला- नैनी- सिलड़ी मोटर मार्ग के किमी 06 से ग्राम गडिगांव तक 03 किमी के लिए 21.63 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed