फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मीटर रीडिंग का निजीकारण करने पर भड़के संविदा कर्मी

मीटर रीडिंग का निजीकारण करने पर भड़के संविदा कर्मी

Thu, 01 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मीटर रीडिंग का निजीकारण करने पर भड़के संविदा कर्मी
कोटद्वार। मीटर रीडिंग को निजी हाथों में दिए जाने के विरोध में उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग से मीटर रीडिंग में पूर्व की तरह व्यवस्था बनाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर प्रदेशव्यापी जन आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संविदा कर्मचारी विद्युत वितरण खंड कोटद्वार कार्यालय प्रांगण में एकत्र हुए। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने ऊर्जा निगम पर संविदा कर्मचारियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि ऊर्जा निगम मीटर रीडिंग का निजीकरण कर रहा है, जिसके कारण वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे संविदा कर्मियों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है। कहा कि संविदा कर्मी अपना काम पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ न्यूनतम मानदेय पर कर रहे हैं। उन्हें सेवाएं देते समय निगम ने उन्हें नियमित करने और एक समान वेतन दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन, अब निगम अपने वादों से पीछे हट रहा है। इसके कारण संविदा कर्मियों के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। उन्होंने मीटर रीडिंग की व्यवस्था को पूर्व की भांति रखे जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड अध्यक्ष अमित बहुगुणा, वेद प्रकाश बहुखंडी, सोहन सिंह असवाल, अमित बडोला, अशोक कुमार, विजय चौधरी, रविंद्र चौधरी, मनोज, पल्लव, मनमोहन, सुबोध, बीरवल भंडारी, राकेश देवरानी, हेमंत बिष्ट, हेमंत सिंह, संतोष भट्ट, रविंद्र, बृजपाल सिंह, संतोष भट्ट, कमल रावत, शेर सिंह, पवन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटोे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed