फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार की बेटी अलिशा पहुंची मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में

कोटद्वार की बेटी अलिशा पहुंची मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में

Mon, 29 Jan 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार की बेटी अलिशा पहुंची मिस इंडिया प्रतियोगिता के फाइनल में
कोटद्वार। ड्रीम प्रोडक्शन हाउस दिल्ली की ओर से आयोजित मिस्टर एंड मिस इंडिया प्रतियोगिता में कोटद्वार की बेटी अलिशा चौहान का चयन ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है। फिल्म सिटी नोयडा में 30 और 31 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल आयोजित किया जाएगा। अलीशा का चयन फाइनल मुकाबले के लिए किए जाने पर उसके परिजन और क्षेत्र के युवा उत्साहित हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से भेंट में अलिशा ने बताया कि उसके पिता हरीश चौहान पूर्व सैनिक और माता हेमा चौहान गृहिणी हैं। उनके मार्गदर्शन से ही वह इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं। उसे बचपन से मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक था, जिसमें उसके परिजनों ने उसका पूरा साथ दिया। बताया कि ड्रीम्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से यह प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके अनेक ऑडिशन देश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए गए। कई राउंड होने के बाद 30 और 31 जनवरी को प्रतियोगिता का फाइनल होना है। प्रतियोगिता के विजेता को पांच लाख रुपये और पंजाबी फिल्म में काम करने का मौका दिया जाएगा। कहा कि उसका सपना बॉलीवुड में काम कर शहर और अपने माता पिता के सपनों को साकार करते हुए कोटद्वार का नाम रोशन करने का है।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed