{"_id":"5a3fdb344f1c1b0b788b4a90","slug":"161514134324-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल सभा के कार्यक्रम में बिखरी लोक संस्कृति की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल सभा के कार्यक्रम में बिखरी लोक संस्कृति की छटा
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल सभा कोटद्वार की ओर से स्व. वेणी माधव ध्यानी स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में गढ़वाल की लोक संस्कृति छाई रही। विभिन्न विद्यालयों केेेे छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोक संस्कृति पर आधारित लोकगीत और लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
रविवार को पदमपुर स्थित सुंद्रियाल वेडिंग प्वाइंट में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ समाज सेवी चंद्र प्रकाश ध्यानी ने किया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को गढ़वाल संस्कृति के संरक्षण के लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर गढ़वाली लोक संस्कृति प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्याणक लोक गायिका सुमित्रा रावत द्वारा दिए गए अंकों के आधार पर क्रेडिल पब्लिक स्कूल निंबूचौड़, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर जानकीनगर की टीमों का फाइनल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने कहा कि प्रतियोगिता का फाइनल जनवरी में होगा।
इस मौके पर गोविंद डंडरियाल, ओमप्रकाश, शशि भूषण अमोली, विकास देवरानी, रामरतन काला, सुमित्रा रावत, धर्मेंद्र रावत, रेणुका गुसाईं, हरिचरण चतुर्वेदी व प्रकाश गढ़वाली आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन डा. पदमेश बुड़ाकोटी ने किया।
विज्ञापन
-फोटो