फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जबरदस्ती थोपा गया नगर निगम स्वीकार नहीं

जबरदस्ती थोपा गया नगर निगम स्वीकार नहीं

Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
जबरदस्ती थोपा गया नगर निगम स्वीकार नहीं
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में यूकेडी और नगर निगम विरोध संघर्ष समिति का असहयोग आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। इस बीच नगर निगम के विरोध में ग्रामीणों ने सुखरौ और कलालघाटी पटवारी चौकियों में सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति से जुड़े ग्रामीण अपने गांवों के पास की पटवारी चौकियों में एकत्र हुए। सुखरौ के ग्रामीणों ने देवी मंदिर स्थित पटवारी चौकी में और हल्दूखाता पट्टी के ग्रामीणों ने कलालघाटी पटवारी चौकी में राज्य सरकार के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की व्यवस्था पूर्ववत रखी जाए। कहा कि नगर निगम बनने से शहर में ही व्यवस्थाएं गड़बड़ाने लगी हैं। ग्राम पंचायतें भंग की गईं तो ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। सरकार पर आरोप लगाया कि ग्रामीणों ने कोटद्वार जिले की मांग की थी, लेेकिन उन पर जबरन नगर निगम थोपा जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुखरौ चौकी में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह रावत, मीडिया प्रभारी विजय ध्यानी, हरीश घिल्डियाल, संजय सिंह नेगी, चंद्रमोहन नेगी, नागेंद्र सिंह रावत, चिरंजी लाल, धर्मेंद्र सिंह रावत, प्रदीप नेगी और कलालघाटी चौकी में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, शोभा जोशी, पित्रशरण जोशी, शोभा जोशी व दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed