{"_id":"5a3fdb0f4f1c1b0d788b4b55","slug":"161514134287-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में अनीषा और मनदीप ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में अनीषा और मनदीप ने मारी बाजी
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आर्य समाज और विहिप की ओर से स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर वर्ग में अनीषा नेगी और सीनियर वर्ग में मनदीप रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रविवार को मालवीय उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राकेश तिवारी, अभिलाषा भारद्वाज व सीओ जेआर जोशी उपस्थित रहे। आर्य समाज के प्रचार-प्रसार और स्वामी श्रद्धानंद के जीवन परिचय के साथ उनके द्वारा दी गई प्रेरणा और धर्म प्रचार में किए योगदान को छात्रों ने भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से समझाया। भाषण प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग से मनदीप रावत ने प्रथम, गौरी गुप्ता ने द्वितीय व राबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में अनीषा नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में पशु प्रेमी सुषमा जखमोला, समाजसेवी आशाराम, रक्तदान के लिए अजीत सिंह और सुमित सिंघल, योग के क्षेत्र में आशा रावत और वाक ऑफ काइंडनेस के लिए मनोज नेगी को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आनंद प्रकाश आर्य, विजय नौटियाल, चंडी प्रसाद, दुर्गेश ममगाईं, अमित कर्णवाल, अमित शर्मा, अभिषेक जैन, जितेंद्र गोस्वामी, दीपक गौड़, गीता राणा व तुषार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो