{"_id":"5a3e8b944f1c1bc45b8bdd02","slug":"161514048404-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरकालेज के प्रांतीयकरण के लिए कांडाखाल में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरकालेज के प्रांतीयकरण के लिए कांडाखाल में धरना-प्रदर्शन
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। इंटर कॉलेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर इंटर कॉलेज बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रीय ग्रामीणों का कांडाखाल बाजार में धरना-प्रदर्शन शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय वे लोग विद्यालय के प्रांतीयकरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी प्रांतीयकरण न होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
शनिवार को क्षेत्रीय ग्रामीणों ने द्वारीखाल विकासखंड के कांडाखाल बाजार में इंटर कॉलेज के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। समिति के संयोजक सत्य प्रसाद कंडवाल ने कहा कि विद्यालय की प्रबंध समिति समेत कई लोग प्रांतीयकरण के मुद्दे पर भ्रम फैला रहे हैं, जबकि क्षेत्रीय जनता की यह मांग विद्यालय और छात्रहित में की जा रही है। कहा कि सरकारी तंत्र की उदासीनता के चलते अब तक विद्यालय का प्रांतीयकरण नहीं हो सका है, जबकि डाडामंडी में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत इसकी घोषणा कर चुके हैं।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता समिति के संरक्षक पूर्व प्रधानाचार्य एसपी बिंजोला ने की। इस मौके पर प्रधान मुनेश्वर दत्त भट्ट, हर्ष देव नैथानी, सलमा बेगम, खातिमा बेगम, जब्बार अली, अभिभावक संघ अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कण्डवाल, मदन कुकरेती, ऋषि कण्डवाल, बनाली की प्रधान विशम्बरी देवी आदि शामिल थे।.
विज्ञापन
फोटो समाचार