फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खनन पट्टे पर रोक की ग्रामीणों ने लगाई सीएम से गुहार

खनन पट्टे पर रोक की ग्रामीणों ने लगाई सीएम से गुहार

Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खनन पट्टे पर रोक की ग्रामीणों ने लगाई  सीएम से गुहार

विज्ञापन
सतपुली। कस्बे के निकटवर्ती गांव नौगांव कमंदा में जारी खनन पट्टे पर रोक लगाने के लिए ग्रामीणों ने सीएम से गुहार लगाई है। कोटद्वार में जनता दरबार में सीएम से मिलने पंहुचे प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि गांव की वन पंचायत की भूमि पर बिना ग्रामीणों की अनुमति के जेसीबी से वाहनों के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। वहीं, रास्ते में पड़ने वाले खैर के जंगल में भी अवैध कटान कर सड़क निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वन पंचायत की उक्त भूमि पर खनन पट्टा जारी करने में गांव की कोई सहमति नहीं ली गई है। इससे ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने तत्काल उक्त खनन पट्टे को निरस्त न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधिमंडल में वन पंचायत के सरपंच पातीराम, मोहन सिंह, विद्यादत्त शामिल थे।


अवैध खनन पर चार लाख जुर्माना
सतपुली। एनएच 534 पर कस्बे के निकट निर्माणाधीन पुल की कार्यदायी संस्था पर जिलाधिकारी ने अवैध खनन में चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। तहसीलदार सतपुली को उक्त जुर्माने की राशि को संबधित जेसीबी स्वामियों से वसूलने के आदेश दिए हैं। 29 सितंबर को निर्माणाधीन पुल के पिलरों की खुदाई जेसीबी द्वारा की जा रही थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने दोनों जेसीबी को सीज कर दिया था। जिलाधिकारी द्वारा अपने आदेश में स्पष्ट किया गया है कि बिना अनुमति के जेसीबी से खुदान करने पर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed