{"_id":"5989edd34f1c1b6c618b49ce","slug":"161502211539-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीडांडा मार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीडांडा मार्ग पर पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। शंकरपुर-नैनीडांडा मार्ग पर सोमवार देर रात एक पिकअप वाहन के लगभग 400 मीटर खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
धुमाकोट के थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार देर रात एक पिकअप वाहन शंकरपुर से नैनीडांडा की ओर आ रहा था। तभी रिंगल्टा गांव के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें ग्राम रिंगल्टा निवासी 36 वर्षीय चालक संतन सिंह पुत्र भूपाल सिंह की मौत हो गई। बताया कि सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो उन्होंने खाई में गिरे वाहन को देखा। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा तथा शव को 200 मीटर गहरी खाई से निकाला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पंचनामा कर पीएम के लिए कोटद्वार भेज दिया गया है।
-फोटो