{"_id":"5985f9294f1c1ba5368b45fe","slug":"161501952297-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा मलबा, पांच घंटे मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा मलबा, पांच घंटे मार्ग बंद
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। क्षेत्र में हो रही भीषण बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा से कोटद्वार के बीच कई जगह भूस्खलन के कारण मलबा आने से मार्ग करीब पांच घंटे तक बाधित रहा। जेसीबी मशीन द्वारा मलबा हटाए जाने पर किसी प्रकार मार्ग याताया के लिए खुला।
शनिवार सुबह छह बजे दुगड्डा क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हो गई। जिसके काराण दुगड्डा से दुर्गा देवी के बीच करीब पांच स्थानों पर पहाड़ी टूट गई और सड़क मलबे से भर गई। जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एक घंटे तक तो निकटवर्ती क्षेत्र को जोन वाले लोगों ने सड़क खुलने का इंतजार किया। लेकिन, उसके बाद भी सड़क नहीं खुलने पर लोग दो किमी पैदल चल कर दुगड्डा पहुंचे और वहां से अन्य वाहनों से अपने क्षेत्र को रवाना हुए। दूर दराज को जाने वाले लोगों को वाहनों में बैठकर मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। जेसीबी मशीन के पहुंचने पर करीब 11 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सका।
उधर, दुगड्डा लक्ष्मणझूला, दुगड्डा रथुवाढाब मार्ग, ढौंटियाल-बसड़ा मार्ग में भूधसांव व मलवा और पेड़ गिरने से मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठप है। यात्रियों को मुकाम तक पहुंचने के लिए पैदल चलने को मजबूर होना पड़ रहा है।