फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्वतीय क्षेत्र के अनुरुप बने डीडीए की नियमावली

पर्वतीय क्षेत्र के अनुरुप बने डीडीए की नियमावली

Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र के अनुरुप बने डीडीए की नियमावली
कोटद्वार। भाजपा की जिला, नगर इकाई व व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर पौड़ी जिले के कोटद्वार में जिला विकास प्राधिकरण के मानकों को पर्वतीय क्षेत्र के अनुरूप संशोधित करने की मांग की है।
विज्ञापन

हंस फाउंडेशन के प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष गोविंद लड्डा, नगर उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री लाजपतराय भाटिया, उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा समेत कई लोग देहरादून में शहरी विकास मंत्री से मिले। इन संगठनों ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की नियमावली की विसंगतियों को संशोधित करने की मांग उठाई। कहा कि सरकार ने कोटद्वार नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र दुगड्डा, आमसौड़ से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग व राज्य के मार्गों के 200 मीटर की सीमा को डीडीए की परिधि में नोटिफाइड किया है। यह पूरा पर्वतीय भूभाग है। सरकार की ओर से भवन उपविधि के तहत कोटद्वार नगर पालिका क्षेत्र को मैदानी घोषित किया गया है, जबकि राजस्व अभिलेखों में यह पर्वतीय भूभाग है। कामर्शियल मानचित्र पास कराने में इतनी जटिलताएं हैं कि लोगों को पौड़ी के विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। उन्होंने कामर्शियल भवनों के मानचित्र पास करने का अधिकार भी कोटद्वार में संयुक्त सचिव/एसडीएम को देने की मांग की। इन संगठनों ने कोटद्वार की जनता की ओर से शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन भी सौंपे। बताया कि मंत्री ने उनकी बात सहानुभूतिपूर्वक सुनी और जल्द ही एक शीर्ष अधिकारियों को इन जटिलताओं के अध्ययन और सरलीकरण के लिए कोटद्वार भेजने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed