फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   तेलंगाना की तर्ज पर प्रदेश में यूकेडी को मजबूत बनाने पर दिया जोर

तेलंगाना की तर्ज पर प्रदेश में यूकेडी को मजबूत बनाने पर दिया जोर

Sat, 15 Jun 2019 10:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
तेलंगाना की तर्ज पर प्रदेश में यूकेडी को मजबूत बनाने पर दिया जोर
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के सांगठनिक जनपद कोटद्वार के सम्मेलन में पार्टी को तेलंगाना की तर्ज पर उत्तराखंड में मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महेंद्र सिंह रावत को निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुन लिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को मालिनी मार्केट स्थित व्यापार मंडल सभागार में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर पार्टी को कमजोर करने का आरोप लगाया। कहा कि तेलंगाना जैसे राज्यों में स्थानीय पार्टी पूरे प्रदेश की राजनीतिक दिशा तय करती है, लेकिन उत्तराखंड में ऐसे लोगों को टिकट दे दिया जाता है, जिसका यहां से कोई सरोकार नहीं होता। इसके कारण पार्टी का अस्तित्व संकट में आ गया है। उन्होंने पार्टी के आला नेताओं से पदाधिकारियों का चयन और टिकट का बंटवारा पार्टी के हित में करने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाबर के सिडकुल में स्थापित कंपनियों में बाहर के लोगों को नौकरी दी जा रही है, लेकिन स्थानीय जरूरतमंद लोगों को या तो नौकरी नहीं दी जा रही है या फिर उनको निकाल दिया जा रहा है। पार्टी को जरूरतमंद लोगों के लिए आगे आना होगा, तभी पार्टी की सदस्यता बढ़ेगी और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में चुनाव पर्यवेक्षक शांति भट्ट और चुनाव प्रभारी जयदीप भट्ट के मार्गदर्शन में कोटद्वार जिलाध्यक्ष का चुनाव कराया गया। इसमें यूकेडी के पूर्व केंद्रीय महामंत्री महेंद्र सिंह रावत को जिलाध्यक्ष बनाने के लिए पार्टी के सलाहकार समिति के सदस्य पित्रशरण जोशी ने प्रस्ताव रखा। सदन में महेंद्र सिंह रावत को कोटद्वार जिलाध्यक्ष चुन लिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ यूकेडी नेता अखिलेश बड़थ्वाल, मनमोहन पंत, आशीष नौटियाल, लक्ष्मी रावत, सरस्वती देवी, अर्चना दुदपुड़ी, मीना रौतेला, रेखा रावत, अशोक कंडारी, कमलेश कुमार, राकेश सिंह, विनोद अग्रवाल, दिनेश सती व हयात सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed