{"_id":"5cffde92bdec22071f56df4e","slug":"156027252113-kotdwar-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद तीरथ सिंह रावत ने द्वारीखाल ब्लॉक में जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद तीरथ सिंह रावत ने द्वारीखाल ब्लॉक में जनसंपर्क कर सुनी समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को द्वारीखाल ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
मंगलवार को सांसद तीरथ सिंह रावत ने द्वारीखाल ब्लॉक के गुमखाल, कीर्तिखाल, द्वारीखाल, चेलूसैंण, मष्टखाल, परसुलीखाल, सिलोगी, रिंगालपाणी व जखणीखाल का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सांसद से भैरवगढ़ी पंपिंग योजना को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। चेलूसैंण में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण की सामग्री उपलब्ध न होने पर नाराजगी जताते हुए चिकित्साधिकारी को तुरंत परीक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने पेयजल की समस्या को सांसद के समक्ष रखा और बताया कि वे हैंडपंप से पेयजल ढोने को मजबूर हैं। सांसद तीरथ सिंह रावत ने खुद महिलाओं के साथ हैंडपंप चलाकर उनकी समस्या को महसूस किया और शीघ्र ही भैरवगढ़ी पंपिंग पेयजल योजना को शुरू करवाने का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर महावीर प्रसाद कुकरेती, पूर्व प्रमुख रविंद्र रावत, विधायक प्रतिनिधि गौरव सुयाल, रेनू उनियाल, विजय लखेड़ा, सुखपाल नेगी, अर्जुन कंडारी, विक्रम सिंह, सुरेंद्र सिंह, हर्षदेव नैथानी, अजीत भंडारी, हर्ष डबराल, दीपक बिष्ट व प्रेमलाल बडोला आदि मौजूद रहे।