{"_id":"5cfe8fecbdec22074363a95b","slug":"156018685116-kotdwar-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति के लिए बनेगी कमेटी, संघर्ष का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति के लिए बनेगी कमेटी, संघर्ष का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। इस मौके पर तय हुआ कि वेतन विसंगति मसले पर संगठन की ओर से जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा। बैठक में चेतावनी दी गई कि कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने दिया जाएगा।
महाराजा वेडिंग प्वाइंट नजीबाबाद रोड में आयोजित आम बैठक में पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली व हरिद्वार समेत गढ़वाल क्षेत्र में पड़ने वाले सभी प्रभागों के संगठन पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में गढ़वाल क्षेत्र के अध्यक्ष जेपी बहुखंडी ने कहा कि वेतन विसंगति के मामले के निस्तारण के लिए संगठन की ओर से जल्द एक कमेटी का गठन किया जाएगा। उन्होंने प्रबंधन वर्ग से सभी प्रभागों में एक जैसे आदेश करने की अपेक्षा जताई। कहा कि कर्मचारी संगठन विभागीय कार्यों की गुणवत्ता पर निगाह बनाए हुए हैं। कार्यों की गुणवत्ता पर और ध्यान देने की जरूरत है।
बैठक में कुमाऊं क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष कमलापति सनवाल, बालादत्त मिश्रा, हुकुम सिंह रावत, दलवीर सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, अशोक कुमार, पूरन राठौर, नैन सिंह सौंद, गणेश जुयाल, पूर्णानंद पांडे, बीरेंद्र सिंह रावत, अनिल त्यागी और राजेंद्र सिंह आर्य ने विचार रखे।
विज्ञापन
-फोटो