फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भर्ती रैली में कोटद्वार और लैंसडौन के युवाओं का दौड़ में फूला दम

भर्ती रैली में कोटद्वार और लैंसडौन के युवाओं का दौड़ में फूला दम

Mon, 10 Jun 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
भर्ती रैली में कोटद्वार और लैंसडौन के युवाओं का दौड़ में फूला दम
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली में सोमवार को पौड़ी जिले की दो तहसीलों के 3542 युवाओं ने भर्ती के लिए दौड़ लगाई। अधिकतर युवाओं का 400 मीटर दौड़ने के बाद ही दम फूल गया और वे दौड़ से बाहर हो गए। मात्र 505 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ को पूरा कर भर्ती की अगली प्रक्रिया शारीरिक परीक्षण में कदम रखा। 11 जून को हरिद्वार जिले के भगवानपुर, रुड़की, हरिद्वार, लक्सर और देहरादून जिले के चकराता और ऋषिकेश तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।
विज्ञापन

सोमवार को सेना भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के मार्गदर्शन में पौड़ी जिले की कोटद्वार और लैंसडौन तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। सेना में भर्ती के लिए इन दो तहसीलों से कुल 4234 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें 692 युवाओं के अनुपस्थित रहने पर 3542 युवाओं ने भर्ती में प्रतिभाग किया। रविवार रात 12 बजे भर्ती के लिए काशीरामपुर तल्ला में लाइन लग गई थी। करीब एक बजे भर्ती के लिए युवाओं को गबर सिंह कैंप में प्रवेश दिया गया। शुरुआती चरण में कई युवा लंबाई कम होने पर मैदान से बाहर कर दिए गए। लंबाई की माप को पार करने वाले युवाओं को कैंप के बलवीर स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया, जहां भर्ती अधिकारियों की निगरानी में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में मात्र 505 युवा ही दौड़ पूरी कर पाए। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed