{"_id":"5cfd3f5abdec22075d23b5a7","slug":"15601006912-kotdwar-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईएल की वर्षगांठ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईएल की वर्षगांठ पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूमे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) की 32वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों पर शानदार नृत्य किया गया। संस्थान के कर्मचारियों और उनके बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। संस्थान ने कार्य में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कर्मचारी पूरन चंद्र पंत को उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान से सम्मानित किया।
शनिवार देर शाम को बीईएल टाउनशिप के मैदान में आयोजित समारोह का बतौर मुख्य अतिथि बीईएल इकाई के निदेशक नटराज कृष्णप्पा, बीईएल पंचकूला शाखा के महाप्रबंधक पीके चंगोईवाला और बीईएल कोटद्वार शाखा के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में बेहतर प्रदर्शन के लिए कर्मचारी पूरन चंद्र पंत को उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मान से सम्मानित किया।
बीईएल के महाप्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों के कठिन परिश्रम की बदौलत संस्थान तरक्की के पथ पर लगातार प्रगति कर रहा है। इसको नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उन्हें और मेहनत के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने बीपीपैट मशीन के निर्माण में कर्मचारियों की भूमिका की प्रशंसा की। कहा कि इस साल संस्थान का टर्नओवर 1000 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद कर्मचारियों और उनके परिजनों ने गढ़वाली, कुमाऊंनी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। कर्मचारियों ने ओल्ड विद गोल्ड कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों की सर्जिकल स्ट्राइक की प्रस्तुति ने दर्शकों में जोश भरा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक अपर महाप्रबंधक डीके गुप्ता, सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष रविकांत घिल्डियाल, सचिव बीना बिष्ट, निर्मल नवानी, अनिल नवानी, डा. एचएस रावत, विपिन नौटियाल, सुनील श्रीवास्तव, डा. अशोक गिरी, धीरज बंसल, वीके श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार, हरिकेश कुमार, एचएस रावत, अनिता रावत व संजीव कुमार आदि मौजूद थे। समारोह का संचालन सुमन किशोर और ऋचा रावत ने संयुक्त रूप से किया।
-फोटो