{"_id":"5cfa9b6cbdec22078c370c96","slug":"155992765410-kotdwar-news178","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद चौक अवैध पार्किंग में तब्दील, पुलिस ने साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद चौक अवैध पार्किंग में तब्दील, पुलिस ने साधी चुप्पी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार का नजीबाबाद चौराहा (लालबत्ती चौक) अवैध पार्किंग में तब्दील हो गई है। वाहनों के जमघट के चलते यहां राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अवैध पार्किंग से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों की छोटी सी गलती पर उनके चालान और वाहन सीज करने वाली पुलिस ने इस ओर आंखें मूंद ली हैं।
नगर निगम और स्थानीय प्रशासन ने कोटद्वार के नजीबाबाद चौक पर यातायात का दबाव अधिक होने के कारण जीआईसी कोटद्वार की चाहरदीवारी पीछे हटाकर और दूसरी ओर निगम की दुकानों को तोड़कर चौराहे का चौड़ीकरण किया था, लेकिन चौड़ीकरण का लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है। चौराहे से लेकर नजीबाबाद रोड तक अवैध रूप से वाहन पार्क हो रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन ने यातायात की बैैठक में नजीबाबाद चौक से झंडाचौक तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है। बावजूद इसके नजीबाबाद चौक पर पुलिस की नाक के नीचे ऑटो, ई-रिक्शा और नजीबाबाद केे लिए संचालित होने वाले मैक्स वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस की ओर से इनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके कारण चौक के चौड़ीकरण होने के बाद भी यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्षद सौरभ नौडियाल, कुलदीप रावत व प्रवेंद्र रावत का कहना है कि कौड़िया चेक पोस्ट से लेकर नजीबाबाद चौराहे और झंडाचौक तक सड़क किनारे बेतरतीब से छोटे-बड़े वाहन खड़े रहते हैं, जिससे मार्ग पर हर वक्त जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटना होने का भी अंदेशा रहता है। नजीबाबाद रूट पर संचालित हो रही जीप-टैक्सी नजीबाबाद चौक पर अवैध रूप से खड़ी रहती हैं। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
मार्ग पर नियमित रूप से चेकिंग की जा रही है। नो पार्किंग में खड़े वाहनों और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज रतूड़ी, कोतवाल कोटद्वार।
-फोटो