फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेना भर्ती रैली: चमोली के 344

सेना भर्ती रैली: चमोली के 344

Fri, 07 Jun 2019 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली: चमोली के 344
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन शुक्रवार को चमोली की आठ तहसीलों के युवाओं ने दमखम दिखाया। 409 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ को पूरा कर भर्ती रैली की पहली सीढ़ी पार की। 4084 पंजीकृत युवाओं में से 3448 शुक्रवार की भर्ती रैली में शामिल हुए। शनिवार को पौड़ी जनपद के यमकेश्वर, पौड़ी और सतपुली तहसील के युवा रैली में शामिल होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को चमोली जनपद के थराली, जिलासू, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, आदिबद्री, नारायणबगड़, देवाल और नंदप्रयाग तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए कुल 4084 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 3448 ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। कई युवा लंबाई कम होने के कारण शुरुआती चरण में ही बाहर हो गए थे। लंबाई की माप को पार करने वाले युवाओं को कैंप के बीरबल स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया, जहां पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में 409 युवाओं ने दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान में प्रवेश किया। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


पूरे शैक्षिक दस्तावेज न लाने वाले युवा बैरंग लौटे
भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि भर्ती रैली में कई युवा अपने शैक्षिक और अन्य प्रमाणपत्र लेकर नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें बाहर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, 10 रुपये के स्टांप पेपर में शपथ पत्र, प्रधान द्वारा जारी किया गया चरित्र प्रमाणपत्र, अविवाहित प्रमाणपत्रों के मूल दस्तावेज और उनके फोटो स्टेट के तीन सैट, 10 रंगीन पासपोर्ट साइज की फोटो लाने के निर्देश दिए गए हैं, लेकिन कई युवा अपने मूल दस्तावेजों के साथ नहीं पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed