{"_id":"5cf948f5bdec22077e09cedd","slug":"15598410082-kotdwar-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, सतपुली थाने में काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक से मारपीट पर भड़के ग्रामीण, सतपुली थाने में काटा हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। नगर पंचायत के निकटवर्ती गांव कांडा के ग्रामीणों ने पुलिस के एक सिपाही पर गांव के टैक्सी चालक से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को थाने में जमकर हंगामा काटा। ग्रामीण आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
कांडा गांव के ग्रामीण महिलाओं के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। लोगों का आरोप था कि थाने के एक सिपाही ने बुधवार सायं गांव के एक टैक्सी चालक अरविंद के वाहन को एनएच पर बौंसाल के समीप रोका और बेवजह मारपीट की। इसके बाद उक्त सिपाही पीड़ित चालक को थाने ले जाने के बजाय अपने निवास पर ले गया और उसके साथ फिर मारपीट की। पीड़ित अरविंद का कहना है कि उसके पास कुछ भी गलत वस्तु या अवैध सामग्री नहीं थी। उसे सिपाही ने मारपीट के बाद देर रात छोड़ा गया। ग्रामीण आरोपी सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। महिलाओं का कहना था कि पुलिस अपने क्षेत्र में तो अवैध कार्यों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, लेकिन अपने क्षेत्राधिकार से बाहर जाकर मासूम लोगों को बेवजह तंग कर रही है। आरोपी सिपाही ने अपने बचाव में कहा कि उक्त चालक अवैध शराब का कारोबार करता है। इसी नाते उससे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। थाने में हंगामा और प्रदर्शन करने वालों में कांडा गांव की मीना देवी, कल्पेश्वरी देवी, गणेशी देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी व रोशन धस्माना समेत दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण शामिल रहे।
फोटो