{"_id":"5cf94802bdec22074b0aad20","slug":"155984076410328-kotdwar-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल 328 युवा ही कर सके दौड़ पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल 328 युवा ही कर सके दौड़ पूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रास गबर सिंह कैंप कौड़िया में आयोजित सेना भर्ती रैली के चौथे दिन बृहस्पतिवार को टिहरी और चमोली के युवाओं ने भर्ती में दमखम दिखाया। 328 युवाओं ने निर्धारित समय में 1600 मीटर दौड़ को पूरा कर भर्ती रैली की पहली सीढ़ी पार की। 4079 पंजीकृत युवाओं में से 3098 युवा बृहस्पतिवार की भर्ती रैली में शामिल हुए।
बृहस्पतिवार को चमोली जनपद के चमोली, जोशीमठ, घाट और पोखरी तहसील और टिहरी जनपद के प्रतापनगर, धनौल्टी तहसील के युवाओं की भर्ती हुई। भर्ती के लिए कुल 4079 युवाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें से 3098 ने भर्ती रैली में प्रतिभाग किया। कई युवा लंबाई कम होने के कारण शुरुआती चरण में ही बाहर हो गए थे। लंबाई की माप को पार करने वाले युवाओं को कैंप के बीरबल स्टेडियम में 1600 मीटर दौड़ के लिए ले जाया गया, जहां पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 200 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर दौड़ के रूप में मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। निर्धारित समय में 328 युवाओं ने दौड़ पूरी कर भर्ती के अगले पायदान में प्रवेश किया। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। इसके बाद शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच के बाद आंखों और अंगूठे के निशान स्कैन किए गए। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि शुक्रवार को चमोली जनपद के कर्णप्रयाग, थराली, जिलासू, गैरसैंण, नंदप्रयाग, आदिबद्री, नारायणबगड़ और देवाल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी।