{"_id":"5ceac488bdec22078b2935ff","slug":"155888965819-kotdwar-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में शिक्षकों को दी इंसपॉयर अवार्ड योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में शिक्षकों को दी इंसपॉयर अवार्ड योजना की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के बीआरसी कीर्तिखाल में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को भारत सरकार की ओर से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना के बारे में जानकारी दी गई।
बीआरसी कीर्तिखाल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह तोमर ने किया। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं को योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों को इस योजना का लाभ बच्चों तक पहुंचाने का आह्वान किया। बीआरसी द्वारीखाल के समन्वयक विक्रम सिंह राणा ने प्रत्येक संकुल के सभी विद्यालयों को योजना में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि ब्लॉक के अधिक से अधिक बच्चों को योजना का लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन करते हुए इंस्पायर अवार्ड योजना के ब्लॉक समन्वयक महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनके छोटे-छोटे विचारों को समाज हित में लाने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में आइडिया बॉक्स बनाने, बच्चों के विचारों को चयनित करनेके लिए शिक्षकों की समिति गठित करने, प्रत्येक संकुल स्तर पर बच्चों को मंच देने के लिए योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, प्राप्त धनराशि, बच्चों की फोटो, आधार कार्ड, बैंक पास बुक आदि कागजों को साथ रखना होगा। इस मौके पर अर्जुन सिंह, संगीता कुकरेती, उमेश कुमार तोमर, हरिओम प्रकाश, विनोद कुमार, दीपक डबराल, राहुल कुमार, हरेंद्र रावत, मानवी कोटनाला, धर्मपाल तोमर, योजना ध्यानी, कमलेश सिंह, आनंद लाल लोहनी, जय सिंह बिष्ट, विजेंद्र सिंह रावत, सुषमा सुयाल, अखिलेश रावत सहित ब्लॉक के सभी 10 संकुल के जूनियर हाईस्कूल, हाईस्कूल और इंटर कालेजों के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
-फोटो