{"_id":"5bfad653bdec2241d045a7e5","slug":"151543165523-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर मनाया एनसीसी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने रैली निकालकर मनाया एनसीसी दिवस
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में एनसीसी कैडेटों ने धूमधाम से एनसीसी दिवस मनाया। इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता रैली निकाली। उन्होंने कोटद्वार के विभिन्न मार्गों में रैली निकालकर लोगों को महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी।
रविवार को पीजी कालेज कोटद्वार परिसर से सीनियर अंडर ऑफिसर आशीष नेगी के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में कार्य स्थल पर महिला उत्पीड़न विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में कैडेट अंकित नेगी और काजल रावत ने अपने विचार रखे। कैडेट महिमा ने अपने वक्तव्य में व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने की बात कही। कॉलेज की एनसीसी अधिकारी ले. डा. प्रीति कुमारी ने एनसीसी द्वारा कॉलेज में कैडेटों को एकता, अनुशासन व चरित्र निर्माण के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर अंडर ऑफिसर अक्षय कुमार, शिवानी, सार्जेंट प्रगति, कैडेट रचना, सोनिया व मृणालिनी आदि मौजूद रहे।
-फोटो