फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रेड मैड्रिक और एवीएन के बीच होगा खिताबी मुकाबला

रेड मैड्रिक और एवीएन के बीच होगा खिताबी मुकाबला

Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
रेड मैड्रिक और एवीएन के बीच होगा खिताबी मुकाबला
किशनपुर। भाबर के एवीएन एकेडमी हल्दूखाता में आयोजित अंडर-16 फुटबाल प्रतियोगिता में रियल मैड्रिक क्लब और एवीएन क्लब ने अपने-अपने सेमिफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम को सेमिफाइनल मुकाबलों का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश ध्यानी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के पहला सेमिफाइनल मुकाबला रियल मैड्रिक और सिद्धबली क्लब के बीच खेला गया। मैच के शुरूआत से ही रियल मैड्रिक के दीया व हृदेश ने लगातार दो गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। सिद्धबली क्लब के उदित ने दूसरे हॉफ में एक गोल किया पर वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। इस तरह रियल मैड्रिक ने 2-0 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमिफाइनल एवीएन क्लब और बार्सिलोना क्लब के मध्य खेला गया। मैच के 12वें मिनट में बार्सिलोना क्लब के रोहन ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद एवीएन क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रमक रुख अपनाया और यश रावत के तीन और देवांश के एक गोल की बदौलत 4-1 से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। मैच में सुनील बिष्ट और पीबी क्षेत्री ने रेफरी की भूमिका निभाई। आंखों देखा हाल अभिनव और गौरव शर्मा ने सुनाया। इस अवसर पर एकेडमी के संचालक रजनीश शर्मा, अनुराधा नैथानी शर्मा, शिव प्रसाद डबराल, दीपा ध्यानी, सुरभी देवरानी, बीना जखमोला, आशा भट्ट, हेमा नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed