{"_id":"5b9a965a867a557f373db459","slug":"151536857690-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हुआ समझौता, काम पर लौटे श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिपक्षीय वार्ता के बाद हुआ समझौता, काम पर लौटे श्रमिक
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। दस सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार पर चल रहे सिगड्डी सिडकुल ग्रोथ सेंटर स्थित एक इलेक्ट्रानिक कंपनी के श्रमिकों की हड़ताल त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समाप्त हो गई है। हड़ताल समाप्त होते ही कंपनी के सभी श्रमिक बृहस्पतिवार से काम पर लौट आए हैं। दस में से सात मांगों पर प्रबंधन वर्ग की ओर से सहमति बन गई है।
बुधवार दिन में धरना-प्रदर्शन के बाद इलेक्ट्रानिक्स कंपनी के करीब 300 श्रमिक देर शाम तक तहसील परिसर में डटे रहे। श्रमिकों की मांगों पर कार्रवाई करने के लिए एसडीएम कमलेश मेहता ने सहायक श्रम आयुक्त और तहसीलदार को मामले पर वार्ता कर समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर सहायक श्रम आयुक्त एके गुप्ता और तहसीलदार सुनील राज ने श्रमिकों और फैक्ट्री प्रबंधन के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की। त्रिपक्षीय वार्ता में फैक्ट्री के जीएम सुरेश कुमार तिवारी, प्रखर शर्मा, भरत तिवारी, चंद्रपाल, कंचन मेहरा, मनीष सिंह, पूनम, सीमा, नमन, पंकज नेगी मौजूद रहे।