{"_id":"5b79a1aa42c79246462543b1","slug":"151534697898-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पौधा रोपकर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को पौधा रोपकर दी श्रद्धांजलि
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। स्पर्श गंगा कोटद्वार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन, प्रेस क्लब और वन विभाग ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधा रोपकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला व आरुषी पोखरियाल निशंक ने पौधा रोपकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने युवाओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहने और नदियों के प्रति स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
उधर, प्रेस क्लब कोटद्वार और वन विभाग की कोटद्वार रेंज की ओर से भी मंदिर परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। वन रेंज अधिकारी आरपी पंत ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और पौधे रोपने के लिए समय-समय पर युवाओं और कोटद्वार के नागरिकों को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर लैंसडौन विधायक दलीप रावत, सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष कुंज बिहारी देवरानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, वन दरोगा याकूब अली, राहुल चमोली, भूपेंद्र सिंह रौतेला, सौरव नौडियाल, गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल, शुभम व सलोनी आदि मौजूद रहे।