फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ब होंगे पेड़ सुरक्षित, तभी हमारा कल सुरक्षित

ब होंगे पेड़ सुरक्षित, तभी हमारा कल सुरक्षित

Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
ब होंगे पेड़ सुरक्षित, तभी हमारा कल सुरक्षित
कोटद्वार/दुगड्डा। जब होंगे पेड़ सुरक्षित, तभी हमारा कल सुरक्षित, तभी सांस ले पाओगे, जब पेड़ों को बचाओगे, चलो पेड़ों का साथ निभाएं, पेड़ बचाएं व पौधे लगाएं आदि श्लोगन और नारों के साथ सोमवार को कोटद्वार और दुगड्डा में छात्र-छात्राओं ने हरेला पर्व पर जनजागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज जानकी नगर के छात्र-छात्राओं ने स्कूल परिसर से नजीबाबाद होते हुए झंडाचौक, पटेल मार्ग, बद्रीनाथ मार्ग, स्टेशन रोड व गोविंदनगर होते हुए नगर में रैली निकाली। इस मौके पर छात्र/छात्राएं नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां साथ लिए हुए थे। रैली को प्रधानाचार्य हरिराज सिंह चौहान और वरिष्ठ शिक्षक घनानंद चंदोला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उधर, मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज कोटद्वार में हरेला पर्व के तहत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश चंद्र ध्यानी ने पौधा रोपकर किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संबंधी समस्याओं का एकमात्र समाधान पौधरोपण है। प्रधानाचार्य हरिचरण चतुर्वेदी ने कहा कि शास्त्रों में वृक्ष को पुत्रवत माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा में सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र में वन विभाग के साथ रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज कार्यालय परिसर में वन विभाग व सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने संयुक्त रूप से विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। दुगड्डा के रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर आयोजित प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर प्रबंधक राधेश्याम अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेंद्र गौड़, आचार्य चंपा नेगी, देव लाल, इतेंद्र बड़थ्वाल, वन वीट अधिकारी मनमोहन सिंह व महिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed