{"_id":"5b2a8b724f1c1bf56e8b8fd5","slug":"151529514866-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कपर की सफाई न होने से घरों में घुस रहा बरसात का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कपर की सफाई न होने से घरों में घुस रहा बरसात का पानी
Updated Wed, 20 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। नगर पालिका दुगड्डा में हाईवे के स्कपर बंद होने से बरसात का पानी आवासीय भवनों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नगर पालिका एनएच पर लगे स्कपरों को खोलने और सफाई करने में उदासीनता बरत रहा है। स्कपर बंद होने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।
दुगड्डा क्षेत्र में मोटर मार्गों में बरसाती पानी की निकासी के लिए पीडब्लूडी ने पूर्व में स्कपर बनाए थे। लेकिन, विभाग की लचर व्यवस्था के चलते विगत एक दशक से स्कपरों की सफाई नहीं हुई। इससे बरसात का पानी शहर की गलियों, आवासीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घुस रहा है। दुगड्डा निवासी अतुल अग्रवाल, विपिन गर्ग, डीएस भंडारी, उमेश शर्मा व दीपक ने बताया कि बीते वर्ष भी बरसात के समय में कमला नेहरू मार्ग व मोती बाजार वार्ड के अधिकांश भवनों में जलभराव हुआ था। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी बरसात की पहली बारिश ने ही शहर में पानी निकासी की व्यवस्थाओं की पोल दी है। कहा कि पहली बरसात में पानी से गांधी चौक स्थित सड़क और दुकानों में पानी, कचरा और मिट्टी जमा हो गई थी।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्द्धन सिंह रावत ने बताया कि एनएच धुमाकोट के अधिशासी अभियंता को 21 मई को पत्र भेजकर बंद स्कपरों को जल्द खोलने का आग्रह किया है। एनएच धुमाकोट के अवर अभियंता अरविंद जोशी ने कहा कि इस बारे में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण करने के बाद स्कपरों को खोलकर सफाई करवाई जाएगी।