{"_id":"5ab7dc894f1c1b4d0a8b6da7","slug":"151521998985-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम और जल संस्थान ने बकाएदारों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम और जल संस्थान ने बकाएदारों पर कसा शिकंजा
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वित्तीय वर्ष समाप्ति पर सरकारी विभागों ने वसूली तेज कर दी है। ऊर्जा निगम की ओर से अभी तक पूरे डिवीजन में 50 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए हैं। वहीं जल संस्थान ने कोटद्वार भाबर में करीब दर्जनभर बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए हैं। कई सरकारी और गैरसरकारी उपभोक्ताओं को 28 मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है।
सबसे ज्यादा वसूली का दबाव ऊर्जा निगम पर है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता रघुराज सिंह ने बताया कि कोटद्वार डिवीजन का इस वित्तीय वर्ष में 23 करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 10.5 करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई हैै। करीब एक करोड़ की बकाएदारी घरेलूू और कामर्शियल उपभोक्ताओं की है, जिसके जमा होने की उम्मीद 31 मार्च तक है। बड़े बकाएदारों पर वसूली के लिए दबाव बनाया गया है। करीब 40 से 50 कनेक्शन काटे गए हैं। इससे पहले 89 कनेक्शन काटे गए थे, जिसमें पैसा जमा होने के बाद नब्बे फीसदी कनेक्शन जोड़ दिए गए हैं। औद्योगिक कनेक्शनों की धनराशि 31 मार्च तक जमा होने की उम्मीद है। उन्हें नोटिस भेजे गए हैं। सरकारी विभागों को भी बकाया धनराशि जमा कराने के लिए नोटिस भेजे गए हैं।
उधर, जल संस्थान ने अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि आठ करोड़ रुपये की वसूली के सापेक्ष सात करोड़ रुपये की वसूली कर ली गई है। एक दिन पहले ही आठ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। 27 मार्च के बाद कनेक्शन काटने का सिलसिला तेज किया जाएगा। लोनिवि और राजस्व के अलावा अन्य विभागों की ओर से भुगतान में सुस्ती बरती जा रही है। उन्हें नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन
13 के खिलाफ मुकदमे दर्ज
कालागढ़/कोटद्वार। ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने कालागढ़ पहुंचकर छापेमारी कर 13 उपभोक्ताओं के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विजय सिंह के अनुसार ऊर्जा निगम के अधिकारियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। देहरादून की विजिलेंस टीम ने कालागढ़ की नई कालोनी, केंद्रीय कालोनी में अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में छापेमारी की थी।