फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का किया जाएगा चहुंमुखी विकास: ऋतु खंडूड़ी

यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का किया जाएगा चहुंमुखी विकास: ऋतु खंडूड़ी

Tue, 27 Feb 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र का किया जाएगा चहुंमुखी विकास: ऋतु खंडूड़ी
कोटद्वार। यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि आने वाले पांच सालों में विस का चहुंमुखी विकास से तस्वीर बदल जाएगी। वर्षों से बदहाल सड़कों पर सफर कर रहे लोगों को हॉट मिक्स सड़कें मिलेगी, तो कई सड़क विहीन क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। लोगों की पानी की सबसे बड़ी समस्या से निजात दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में यमकेश्वर विधायक ने कहा कि आने वाले वर्षों में 23 सड़कें बनवाने का लक्ष्य है, जिसमें आठ सड़कों को मंजूरी मिल चुकी है। विधानसभा क्षेत्र में पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए एकल ग्राम पेयजल योजना को सोलर सैल से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाया जाएगा, जिसके लिए 60 लाख की मंजूरी सिंचाई विभाग को मिल चुकी है। जल्द ही सोलर उर्जा से ग्रामीण क्षेत्रों में एकल ग्राम पेयजल योजना को पहुंचाकर ग्रामीणों को शुद्धजल उपलब्ध कराएंगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रावत, जिला महामंत्री वीरेंद्र रावत, अमित भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed