फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ हुई एफआईआर से भड़का यूकेडी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ हुई एफआईआर से भड़का यूकेडी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ

Thu, 01 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ हुई एफआईआर से भड़का यूकेडी पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ
कोटद्वार। जम्मू-कश्मीर में सैनिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने से आक्रोशित उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। पूर्व सैनिकों ने केंद्र पर सैनिकों के सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तत्काल एफआईआर वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को यूकेडी के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने सैनिकों के समर्थन में भारत माता की जय, पीडीएफ-भाजपा सरकार मुर्दाबाद के नारों के साथ प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर सैनिकों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया। कहा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जनपद के गानवपुरा में आतंकवादियों द्वारा संरक्षित करीब 200 पत्थरबाजों ने 10 गढ़वाल राइफल्स के जवानों पर जानलेवा पत्थरबाजी की। इसमें आठ सैनिकों के घायल होने के बाद आखिरकार सैनिकों को आत्मरक्षा में मजबूर होकर गोलियां चलानी पड़ीं, लेकिन, जम्मू-कश्मीर में पीडीएफ और भाजपा की सरकार ने सैनिकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। जो कि सेना का मनोबल गिराने और उनके सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला निंदनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सात फरवरी को कोटद्वार की सड़कों पर जुलूस और तहसील में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर यूकेडी के संरक्षक डा. शक्तिशैल कपरवाण, जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, पितृशरण जोशी, सुनील सेमवाल, दर्शन सिंह नेगी, विनोद चौधरी, सर्वेंद्र काला, सरोज काला, कैलाश नेगी, बालम सिंह नेेगी, अनीता रावत, मनोहर सिंह नेगी, भारत सिंह, बुद्धि सिंह, मनोज कुमार, बलवंत सिंह, वीरेंद्र सिंह, मनवर सिंह रावत व मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed